उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य
Trending

शादी से किया इनकार... घर में घुसकर युवती पर फेंक दिया तेजाब, मां को चाकू से किया घायल

lucknow Refused marriage intruder enters home throws acid on young woman

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में रविवार तड़के एक युवती और उसके परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी से इनकार करने से नाराज युवक घर में घुसा और युवती पर तेजाब फेंक दिया। परिवार के बीच-बचाव करने पर उसने युवती के माता-पिता पर भी तेजाब फेंका और मां पर चाकू से हमला किया।

तड़के घर में घुसकर किया हमला

घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के इनकार से नाराज होकर वह घर में घुसा और कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया।

युवती की चीख सुनकर उसके माता-पिता पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंका। आरोप है कि मां के विरोध करने पर उसने चाकू से उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। तेजाब से युवती समेत परिवार के तीन लोग झुलस गए। घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी खतरे से बाहर हैं।

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। हुसैनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े : करोड़ा वाला प्यार! मथुरा में जीजा ने वायरल कर दी सालों की शादी, गले में डाली 100 फीट लंबी नोटों की माला

Seema Pal

Content Writer | Digital Journalist | News & Media Professional A passionate and dedicated Content Writer with 6 years of professional experience in journalism, digital media, and content creation, including 2 years of experience with Dainik Bhaskar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button