उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे सीएम योगी, आश्रम में की पूजा, 414 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Maharshi Valmiki Jayanti CM Yogi visited Bithoor inaugurated projects ₹414 crore

कानपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने नानाराव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 414 करोड़ रुपये बताई गई।

आश्रम में आचार्य काली चरण दीक्षित ने पूजन कराया और गुरुकुल के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार किया। कार्यक्रम में संतों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, महापौर प्रमिला पांडेय और विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील व मानवेन्द्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘बिठूर हमारी विरासत की भूमि’

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिठूर को विरासत की भूमि बताया और सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति प्रभु राम से जुड़ा है और महर्षि वाल्मीकि लोगों को प्रभु राम तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में इन दलों ने बाधाएं डालीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने पर त्रेतायुग जैसा अहसास होता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बिठूर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिहाज से भी अहम रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button