भारत पहुंचे मार्को रुबियो, तीन दिवसीय यात्रा में जयशंकर के साथ करेंगे बैठक
Marco Rubio arrives in India to hold meetings with Jaishankar

मुंबई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे। उनके कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत और गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा शामिल है।
मुंबई में जयशंकर के साथ बैठक करेंगे मार्को रुबियो
मुंबई में जयशंकर के साथ बैठक में व्यापार, ऊर्जा सहयोग और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना भी बातचीत का अहम मुद्दा रहेगा। दोनों पक्ष क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार कर सकते हैं।
जामनगर में रुबियो रिलायंस का करेंगे दौरा
भारत के रूसी कच्चे तेल के आयात का मुद्दा दोनों देशों के बीच चर्चा में रहने की संभावना है। जामनगर में रुबियो रिलायंस के बड़े रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे। वहां ऊर्जा सुरक्षा, तेल आपूर्ति और निवेश से जुड़े विषयों पर बातचीत हो सकती है।
रुबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और अमेरिका व्यापार, ऊर्जा और निवेश सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका भारत कार्यक्रम 22 अक्टूबर तक चलने का है।



