खबर

बेटी के लिए मुस्कान की फांसी टालने की मांग, अनामिका जैन अंबर ने किया बड़ा ऐलान

कवि सौरभ जैन सुमन और डॉ. अनामिका जैन अम्बर उठाएंगे मुस्कान की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है।

Lucknow Desk : 14 अक्टूबर को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई गई थी। फांसी इसलिए सुनाई गई क्योकि ये वो ही कांड जिसने पूरे देश को परेशान कर दिया था। सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई। फैसले पर सौरभ की मां रेनू देवी ने खुशी जाहिर की, जबकि भाई राहुल ने भी अदालत के निर्णय पर संतोष जताया।

अब मुस्कान को सजा मिलने के बाद मामला काफी ज्यादा गरमा गया है। इस मामले को अब कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने भी उठाया है। कवयित्री ने मुस्कान रस्तोगी से मेरठ जेल में मुलाकात की। इस दौरान मुस्कान की हालत खराब रही। मुलाकात के बाद उन्होंने मुस्कान की दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अपराध मुस्कान ने किया है। इसमें उसकी 10 महीने की बेटी का क्या दोष है? उन्होंने कहा कि मुस्कान को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुस्कान को फांसी उसकी बच्चियों के बड़े होने के बाद ही दी जानी चाहिए।

जैनाचार्य सौरभ सागर जी महाराज की 56वीं जन्म जयंती के अवसर पर कवि युगल ने जिला कारागार में बंद बंदियों को फल वितरित किए। इस दौरान उनकी मुलाकात मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान से भी हुई। मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। मुलाकात के दौरान मुस्कान की बेटी के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई।

डॉ. अनामिका जैन अम्बर ने बताया कि बातचीत के दौरान मुस्कान की आंखों में आंसू आ गए। उसे अपनी छोटी बेटी के भविष्य की चिंता है। अनामिका जैन अम्बर ने बच्ची को अपने स्कूल में मुफ्त पढ़ाने और उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button