उत्तर प्रदेशराजनीतिक

‘सपा शासन की अराजकता नहीं भूली जनता’, अखिलेश यादव पर बृजेश पाठक का तीखा वार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव पर उठाए सवाल

Lucknow Desk : बस्ती में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। बृजेश पाठक ने दावा किया कि यूपी की जनता समाजवादी पार्टी के शासनकाल की गुंडई और अराजकता को आज भी नहीं भूली है, यही वजह है कि अखिलेश यादव की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। डिप्टी सीएम ने यहां तक आरोप लगाया कि सपा के नेता जेल में बंद गुंडे और माफियाओं की सूची तैयार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सरकार बनने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बस्ती में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद जब डिप्टी सीएम बाहर निकले, तो मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव की जमीन खिसक चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुई गुंडई और अराजकता को आज भी नहीं भूली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के नेता जेल में बंद गुंडे और माफियाओं की सूची तैयार कर रहे हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि सत्ता में आने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए पूर्व की सरकारों में माफियाराज होने का आरोप भी लगाया।

वहीं, दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी और सबक सिखाएगी। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button