नोएडा : एक साथ एक दर्जन स्कूलों को आया ईमेल, बम से उड़ाने की दी धमकी
Noida schools receive simultaneous emails threatening to bombs

उत्तर प्रदेश के नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले कई स्कूलों को एक साथ ई-मेल आया। जिसमें इन सभी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमाके की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए।
ईमेल मिलते ही पुलिस ने संबंधित सभी स्कूलों में जांच अभियान शुरू कर दिया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजकर स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई। लेकिन जांच में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्ती नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत अन्य स्कूल शामिल हैं। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद ही स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को सूचित बच्चों को स्कूल से निकलवाकर घर भिदवा दिया।
प्रारंभिक जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं होने के बाद भी पुलिस ई-मेल से संबंधित तकनीकी पहलुओं की छानबीन कर रही है जिससे धमकी भेजने वाले व्यक्ति के स्रोत की जानकारी मिल सके।



