उत्तर प्रदेशदेश

Pet Exam 2026 : कानपुर में 21 केंद्रों में शुरू हुई UPSSSC PET परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से हो रही अभ्यर्थियों की जांच

PET Exam 2026: UPSSSC PET examination begins at 21 centers in Kanpur

Pet Exam 2026 : कानपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली के लिए रविवार को परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए शहर के सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगवाई गईं। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और बालों से लेकर जूतों तक की तलाशी ली गई। गोविन्द नगर स्थित चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज और माया देवी बालिका इंटर कॉलेज, साकेत नगर स्थित सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज तथा कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज और खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों पर जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है और प्रत्येक पाली में करीब 9,288 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button