देश
Trending

'धर्मं धनं च धान्यं...', PM मोदी ने कर्नाटक दौरे से पहले X पर शेयर किया चाणक्य नीति का 14वां श्लोक

PM Modi shared on X ahead of Karnataka visit Verse 14 of Chanakya Niti

PM ModiChadakaya Shloka : ‘धर्मं धनं च धान्यं…’ जीवन जीने के लिए चाणक्य नीति के इस श्लोक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की जनता को एक बड़ा संदेश दिया। सोशल मीडिया के एक्स पर पीएम मोदी ने चाणक्य नीति जुड़ा श्लोक लिखकर धर्म, धन, अनाज और गुरु की सीख के महत्व का संदेश दिया।

एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा- “धर्मं धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्।  सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति॥”

बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा शेयर किए गए श्लोक का अर्थ है- धर्म, धन, अनाज, गुरु के वचन और दवाइयों को सही ढंग से अपनाना और उनका उचित उपयोग करने से जीवन को सरल बनाया जा सकता है। चाणक्य के इस श्लोक के मुताबिक अच्छा जीवन जीने के लिए केवल धन, धान्य और धर्म का होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि इनका जीवन में सही उपयोग करना भी आवश्यक है।

दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर भी जा रहे हैं, जहां वे राज्य को कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर चाणक्य नीति के 14वें अध्याय का श्लोक लिखकर ये संदेश दिया।

धर्म का अर्थ: अच्छे कर्म और कर्तव्य

यहां धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। इसमें सत्य, अच्छे कर्म, नैतिकता और अपने कर्तव्यों का पालन भी शामिल है। सही आचरण व्यक्ति को उचित मार्ग पर चलने और जिम्मेदारी से जीवन बिताने में मदद करता है।

धन और अनाज का समझदारी से उपयोग

श्लोक में धन और धान्य यानी अनाज को भी आवश्यक बताया गया है। धन परिवार की जरूरतें पूरी करने और कठिन समय में काम आता है। वहीं, भोजन जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। इसलिए कमाई और संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रबंधन तथा भविष्य की जरूरतों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

गुरु की सीख और औषधि का महत्व

गुरु या मार्गदर्शक की अच्छी सलाह को केवल सुनना नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। सही मार्गदर्शन फैसले लेने और गलतियों से बचने में मदद कर सकता है।

इसी तरह बीमारी में सही दवा और स्वास्थ्य संबंधी सलाह का महत्व है। औषधि का उपयोग उचित जानकारी और जरूरत के अनुसार करना चाहिए, ताकि उससे लाभ मिले। इस सुभाषित का सार है कि जीवन में जरूरी साधनों और सीख का होना महत्वपूर्ण है, लेकिन उनका सही उपयोग ही उन्हें सार्थक बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button