कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ से पहले अभिजीत दीपके को उठा ले गई पुलिस
Police picked up Abhijit Deepke ahead of CJP Tiranga March

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज शाम को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने तिरंगा मार्च का एलान किया है। तिरंगा मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस दीपके को गाड़ी में बिठाकर साथ ले गई। सीजेपी ने दिल्ली पुलिस का विरोध किया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस के मुताबिक, मार्च की अनुमति नहीं थी और इसके बावजूद दीपके मार्च निकालने पर अड़े थे। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।
VIDEO | Delhi: Police team reaches the house where CJP founder Abhijeet Dipke is staying.#CJP #DelhiPolice
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/y0aQvtZU03
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2026
बता दें कि पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे झंडेवालान स्थित उस घर पहुंची, जहां दीपके ठहरे हुए थे। यह घर एनसीपी प्रवक्ता अनीश गावंडे का है। बताया गया है कि अभिजीत दीपके इस बार गावंडे के घर पर रुके हुए थे। जबकि इससे पहले दिल्ली आने पर वह किसी अन्य स्थान पर रुकते थे।
वहीं, सीजेपी ने समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों से तिरंगा मार्च में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा है। गौरतलब है कि सीजेपी के इन दोनों नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



