उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर में 9 दिनों तक रूट डायर्वजन लागू, 20 से 28 अक्टूबर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
Route diversion in effect in Sultanpur for 9 days

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दुर्गापूजा महोत्सव और विजयादशमी पर्व को देखते हुए आज, मंगलवार से 9 दिनों तक के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 20 से 28 अक्टूबर तक लागू रहेगी। त्यौहारों के चलते सड़कों पर भीड़ और जाम से बचने के लिए शहर के 9 एंट्री पॉइंट पर भारी और मध्यम वाहनों की एंट्री भी बंद रहेगी।
आज विजयादशमी पर डायरवर्ट रहेंगे ये मार्ग
विजयादशमी के अवसर पर आज बुधवार दोपहर 2 बजे से गभड़िया चौराहे से फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- शहर में आने वाले वाहन महुअरिया-पयागीपुर के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे।
- विवेक नगर / कुड़वार जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस लाइन होते हुए जाएंगे।
- अमहट जाने वाले रोडवेज वाहन शाहगंज-पयागीपुर मार्ग होकर जा सकेंगे।
भरत मिलाप के दिन का रूट प्लान
- पयागीपुर से आने वाले वाहन दरियापुर, पंचरास्ता, माल गोदाम होते हुए जिला अस्पताल रोड पर डायवर्ट होंगे।
- शाहगंज से पयागीपुर जाने वाले वाहन तिकोनिया पार्क से लाल डिग्गी की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे, जो राहुल चौराहा होकर जाएंगे।
प्रशासन ने बताया कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।



