उत्तर प्रदेश

सीतापुर : तालाब में गिरी अनियंत्रित कार, डूबने से 3 लोगों की मौत

Sitapur : Car falls into pond 3 dead

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली-बिसवां मार्ग पर सोमवार देर रात पांचपीर पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की डूबने से मौत हो गई।

तीनों नानपारा से सिधौली लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सिधौली निवासी रामेंद्र सिंह, राकेश चौरसिया और सतीश निर्मल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार निकालने के लिए अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह तक कार से तीनों के शव बरामद कर लिए गए। शव सहादतगंज स्थित उनके घर पहुंचाए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और पुलिस बल तैनात है।

जानकारी के मुताबिक, सिधौली के सिद्धेश्वरनगर निवासी राकेश चौरसिया के बेटे मोहन का रविवार को बहराइच में एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद रविवार देर शाम राकेश, अपने पड़ोसी रामेंद्र सिंह और नरोत्तम नगर निवासी सतीश निर्मल के साथ कार से बहराइच जाने के लिए निकले थे।

हालांकि, इसके बाद तीनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की और मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button