उत्तर प्रदेश

महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ खाना खाने गया था रेस्टोरेंट

Jhansi : रेस्टोरेंट के अंदर सिर में मारी गई गोली, इलाज के दौरान हुई मौत; हमलावर बाइक से फरार, पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें बनाई।

Lucknow Desk : झांसी में गुरुवार रात एक रेस्टोरेंट के अंदर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। महिला प्रधान के पुत्र संजय की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संजय ग्राम हवेतपुरा का रहने वाला था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित ‘द मेड किचन’ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और संजय के बेहद करीब जाकर उसके सिर में गोली मार दी। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। गोली चलने के बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इला, जहां उसका एक साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों मौके से तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल संजय को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाहर निकला, जहां उसका एक साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों मौके से तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल संजय को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि संजय जमीन खरीदने और बेचने का कारोबार करता था। इसके साथ ही वह एलएलबी की पढ़ाई भी कर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसका किसी पुराने विवाद से संबंध था या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी झांसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, नवाबाद थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button