राजनीतिक

अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती  

आधी रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ ले जाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने इसकी जानकारी दी है।

Lucknow Desk :  सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके भतीजे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। अब्बास अंसारी ने बताया कि उनके बड़े अब्बा अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब्बास अंसारी ने दी जानकारी

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए सांसद की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से अफजाल अंसारी के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ और प्रार्थना करने की अपील भी की। वहीं, सांसद प्रतिनिधि बलराम पटेल के मुताबिक, शुक्रवार शाम को ही अफजाल अंसारी की तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद उन्हें मोहम्मदाबाद में एक डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर की सलाह के बाद परिजन शाम करीब सात बजे उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए।

समाजवादी पार्टी के सांसद

अफजाल अंसारी गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं और पूर्वांचल की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते हैं। उनके परिवार का गाजीपुर और मऊ की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल सभी की नजरें उनके स्वास्थ्य को लेकर आने वाले आधिकारिक अपडेट पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button