उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : बिरसिंहपुर में बिना लाइसेंस सालों से चल रही आरा मशीन, ग्रामीण बोले- अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहें

Sultanpur Sawmill operating in Birsinghpur for years without license

बिरसिंहपुर, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर में संचालित आरा मशीन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि संजू निषाद, घनश्याम निषाद और मशीन संचालक हरिनाथ शर्मा द्वारा आरा मशीन का संचालन कई वर्षों से बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन संचालकों पर किसी भी तरह का प्रशासनिक भय नहीं है। वे मनमाने ढंग से बिना कानूनी डर के अवैध तरीके से आरा मशीन का संचालन कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत के बाद संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को छोड़ दिया जाता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से बिरसिंहपुर में संचालित उक्त आरा मशीन के लाइसेंस की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button