उत्तर प्रदेशबिहार
Trending

सुल्तानपुर : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 16 घायल; छठ मनाने बिहार जा रहे थे

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। ट्रॉली में सवार मजदूर दिल्ली से छठ पर्व मनाने बिहार के सहरसा जा रहे थे।

हादसा एक्सप्रेसवे के 118.8 किलोमीटर के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में बैठे कई मजदूर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कूरेभार पहुंचाया।

सीएचसी में डॉ. जाहिर खान की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी 16 घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़े : Philippines Private Plane Crash : फिलीपींस में निजी विमान हादसा, 6 विदेशी नागरिक थे सवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button