देश
Trending

तेलंगाना हादसा : बेथुपल्ली झील में बचाव अभियान के दौरान पलटीं नावें, 10 कांस्टेबल लापता

telangana-10-sdrf-jawan-missing-after-boats-capsize-in-khammam

खम्मम, तेलंगाना। तेलंगाना के खम्मम जिले के सथुपल्ली मंडल स्थित बेथुपल्ली झील में मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान SDRF की दो नावें पलट गईं। हादसे के बाद करीब 11 जवान लापता बताए जा रहे हैं। डाइवर्स और बचावकर्मी उनकी तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, झील में पांच मछुआरे फंसे हुए थे। उन्हें बचाने के लिए SDRF की टीमें नावों से रवाना हुईं। तेज हवा और पानी के बहाव के कारण दोनों नावें पलट गईं। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए खम्मम जिला कलेक्टर को SDRF जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से स्थिति की लगातार समीक्षा करने को भी कहा है।

मंत्री ने राहत अभियान में तेजी लाने को कहा

राज्य के राजस्व, आवास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने और घटनास्थल पर जरूरी सुरक्षा उपकरण व नावें उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि वह जिला कलेक्टर से लगातार संपर्क में हैं और बचाव कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। मंत्री के अनुसार, वह स्थिति का जायजा लेने और अभियान की निगरानी के लिए अगले दिन सुबह घटनास्थल पहुंचेंगे। सरकार की प्राथमिकता लापता SDRF जवानों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button