उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: 25 और 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, परीक्षा शहर की जानकारी जारी

PET-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर और जनपद की अग्रिम जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में PET-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। UPSSSC ने परीक्षा की तारीखें तय कर दी हैं। लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे और परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।

वेबसाइट पर देखें परीक्षा जनपद की जानकारी

PET-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर और जनपद की अग्रिम जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थी यहां से अपनी परीक्षा जनपद की जानकारी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से भी यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

परीक्षा जनपद की सूचना एडमिट कार्ड नहीं

आयोग ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना को प्रवेश पत्र (Admit Card) न समझें। यह जानकारी केवल परीक्षा के लिए निर्धारित शहर या जनपद के बारे में बताने के लिए जारी की गई है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अलग से जारी होने वाला आधिकारिक प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। आयोग प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर उचित समय पर जारी करेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी और प्रवेश पत्र के अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button