दिल्लीदेश
Trending

'उन्हें भी रामलीला मैदान में आ जाना चाहिए', खरगे के आवास पर अखिलेश यादव ने कहा

'They too should come to Ramlila Maidan,' said Akhilesh Yadav

Ramlila Maidan Rally : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर इंडिया गठबंधन ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

इस रैली से पहले गठबंधन के नेताओं की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे विपक्षी नेता भी आयोजन में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवसेना नेता संजय राउत खरगे के आवास पर पहुंच चुके हैं। इंडिया गठबंधन ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। चुनाव आयोग की ओर से इस प्रक्रिया को सर्वसम्मति से लिया गया फैसला बताया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भी रामलीला मैदान में आ जाना चाहिए।

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘ये जन मानस आज जो आ रहा है वो माहौल जानता है, अब बदलेगा सब जल्दी। ये लोग हमको ठग बोल रहे हैं। अरे ठग तो आप हैं, अब बहुत हो गया है आज से बदलेंगे चीजें. व्यापारियों को एजेंसी ने धमकाया तो उन लोगों ने पत्र लिखे परेशानी के।’

रवि किशन ने कांग्रेस पर लगाया व्यापारियों को अनेदखा करने का आरोप

रैली को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पर व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और गरीबों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही और देश की प्रगति में बाधा डालने की बात भी कही। रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस को अपनी नीतियों और देश की दिशा को लेकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने रैली को बड़ा आयोजन बताते हुए दावा किया कि इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग शामिल होंगे। एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है और उसे रैली के लिए आमंत्रित नहीं किया

प्रदर्शन पर कारोबारियों ने जताई चिंता

एनडीटीए अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि त्योहार के मौसम में बाजारों में बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और व्यापारियों ने पहले से सामान जमा कर रखा था। उनका कहना है कि दीपावली के बाद रैली कराने की मांग की गई थी, क्योंकि बड़े आयोजन से बाजारों में खरीदारी प्रभावित होने की आशंका है।

रैली के आयोजकों ने इसे एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को उठाने का मंच बताया है। हालांकि, रैली में लोगों की भागीदारी और उसके प्रभाव को लेकर राजनीतिक दलों के दावे अलग-अलग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button