Viral Video : 30 सेकंड में 195 Kiss… सोशल मीडिया पर मचा तहलका!
ब्राजील के डॉक्टर कपल ने इंटरनेशनल किसिंग डे पर महज 30 सेकंड में 195 किस कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।अब दोनों 1 मिनट में सबसे ज्यादा किस करने का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lucknow Desk : हर कोई अपने प्यार का इज़हार अपने हिसाब से करता है। कोई फूल देकर तो कोई बड़ा उपहार देकर करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को चौंका दिया है। वायरल वीडियो में एक कपल महज 30 सेकंड में 195 किस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है। इंटरनेशनल किसिंग डे के मौके पर बनाया यह रिकॉर्ड अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।
सबसे अच्छी बात ये है कि खास बात यह है कि दोनों पेशे से डॉक्टर हैं और कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। बता दे दोनों कपल का नाम रेनाटो और नायारा है। दोनों की 32 और 38 कि उम्र है। कोविड में अहम भूमिका निभाई थी। पेशे से डॉक्टर दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं। दोनों कोविड-19 महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में मरीजों की सेवा भी कर चुके हैं।
इस कपल ने यह रिकॉर्ड ऐसे समय बनाया, जब दुनिया भर में इंटरनेशनल किसिंग डे मनाया जा रहा था। दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन कपल हैं, इसलिए उन्होंने इस चुनौती को साथ मिलकर पूरा करने का फैसला किया। इंटरनेशनल किसिंग डे हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है। इसे वर्ल्ड किस डे भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुई थी और बाद में यह कई देशों में मनाया जाने लगा।
कपल के किस वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया इस चैलेंज के लिए मुंह नहीं, चिड़िया जैसी चोंच होनी चाहिए। दूसरे ने कहा यह किस कहां हुआ, इनके गाल तो हट ही नहीं रहे, टेक्निकली देखा जाए तो यह सिर्फ एक ही किस थी। वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा अगर यही किस है तो पूरी जिंदगी में गलत तरीके से किस करता रहा। कपल का कहना है कि उन्होंने यह चुनौती अपने रिश्ते और आपसी तालमेल का जश्न मनाने के लिए स्वीकार की।हर साल 6 जुलाई को मनाया जाने वाला इंटरनेशनल किसिंग डे (World Kiss Day) दुनिया के कई देशों में प्यार और रिश्तों का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें : https://globalnews360.com/premiere-of-silent-crimesin-kanpur



