धर्म ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा !

इस हफ्ते चंद्रदेव मीन, मेष, वृषभ और अंत में मिथुन राशि की यात्रा करेंगे। नौकरी या कारोबार में कोई खुशखबरी मिल सकती है।आत्मविश्वास बनाए रखें।

Lucknow Desk : आज रविवार 5 जुलाई है। यह सप्ताह भागदौड़ नहीं, बल्कि ठहरकर अपनी योजनाओं का आकलन करने और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने का समय है। इस हफ्ते चंद्रदेव मीन, मेष, वृषभ और अंत में मिथुन राशि की यात्रा करेंगे। ग्रहों का यह प्रभाव आपके ध्यान को करियर के मामलों से धीरे-धीरे दोस्तों, आत्म-चिंतन और व्यक्तिगत विकास की तरफ मोड़ेगा। जानते है सभी 12 राशियों के आज कैसे रहेगा दिन

मेष: आज मेष राशि वालो के लिए दिन बहुत खास है। क्योकि आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी। कोई रुका काम अचानक बन सकता है। गुस्से से बचेंगे तो दिन और बेहतर रहेगा। आज कोशिश करें कि आपकों गुस्सा न आए। वरना बहुत बड़ी दिक्कत हो सकती है।

वृषभ: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और बातचीत के लिहाज से खास है। खर्च करने से पहले दो बार सोचें। परिवार की सलाह आपके काम आ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और बातचीत के मामले में महत्वपूर्ण है। किस्मत में आज एक ऐसी गहरी एनर्जी है । नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी या कारोबार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें।

कर्क: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और करियर के मामले में अनुकूल है। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से असरदार है। व्यक्तित्व में आज एक ऐसी प्रैक्टिकल और समझदार दिव्य एनर्जी है जो लोगों को प्रभावित करेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी अपने से अच्छी बातचीत मन हल्का करेगी। पुराने तनाव कम होंगे।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से बेहद खास है। व्यक्तित्व में एक ऐसी गरिमामय और आत्मविश्वास भरी गर्माहट है जो हर तरफ नजर आएगी। आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। हालांकि, इस गरिमा भरी एनर्जी में अहंकार न आने दें, थोड़ी नम्रता रिश्तों को मजबूत करेगी।

कन्या: किस्मत आज आपका साथ देगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है। धन लाभ के भी संकेत हैं। करियर में अधिकार जमाने की भूमिका में रहेंगे। साझेदारी में शनिदेव आज दबाव बना सकते हैं। एकांत में शुक्रदेव का गरिमामय साथ है, लिहाजा थोड़ा वक्त खुद को भी दें।

तुला: नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी बातों का असर दूसरों पर पड़ेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। हालांकि, करियर में नया बड़ा कदम आज उठाने से पहले उसके विषय में अच्छी तरह सोच विचार करें।

वृश्चिक: आज शांत दिमाग से लिया गया फैसला भविष्य में फायदा देगा। काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें। ऑफिस में आप शाही तरीके से व्यवहार करेंगे। साझेदारी में लग्नेश का साथ जारी है।

धनु: किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। पैसों के मामले में सतर्क रहें। पैसों में एक नई उन्नति और भौतिक संपन्नता वाली एनर्जी है, इस्तेमाल करें। आज अच्छी कमाई हो सकती है।

मकर: ऑफिस या व्यापार में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। नया अवसर मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार के साथ रिश्तों में जोश बना रहने से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ: आज कोई नया विचार आपको आगे बढ़ा सकता है। दोस्तों या परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी तकलीफ हो तो उसे दूर करने के लिए आज कदम उठाएं। हालांकि, सेहत में कोई नई दवाई से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें।

मीन: मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन सकारात्मक रहेगा। आज जो भी रचनात्मक काम करेंगे उसमें एक खास गहराई होगी। बच्चों से प्रेम मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button