उत्तर प्रदेशराजनीतिक
Trending

UP MLC Chunav Result 2026 : एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, BJP ने 11 में से 4 सीटें जीतीं, सपा को मिलीं 2 सीटें

UP MLC Election Results 2026 BJP won 4 out of 11 seats and SP won 2 seats out of 11

UP MLC Chunav Result 2026 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सुबह आठ बजे से लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की निगरानी में हो रही है।

इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं और उनके भाग्य का फैसला 14.81 लाख मतदाताओं ने किया। मतदान के दिन कुल 55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।

MLC Election Results 2026 LIVE: लखनऊ-मेरठ में BJP का परचम, आगरा-बनारस जीती  सपा, पटना में अनंत सिंह के अनुज का बिगड़ा गेम - mlc chunav results 2026  live latest updates vote counting

भाजपा ने चार सीटें जीतीं, सपा के खाते में दो

अब तक घोषित नतीजों के मुताबिक, भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगाने में सफल रहे।

आगरा में सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। वह दूसरी बार इस सीट से विजेता बने। चुनाव के दौरान कैमरे के सामने भावुक होकर रोने का उनका वीडियो चर्चा में आया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया।

वाराणसी में सपा प्रत्याशी आगे

वाराणसी की स्नातक खंड सीट पर तीसरे दौर की गिनती जारी रही। दूसरे दौर के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी केदारनाथ सिंह से करीब 2,900 मतों से आगे बताए गए।

झांसी में डॉ. मानसिंह यादव की बढ़त

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर छठे दौर तक सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव को 37,072 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर 21,815 मतों के साथ दूसरे और शिवशंकर पटेल 2,914 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अब तक 70,018 मतपत्रों की गिनती हुई थी। डॉ. यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15,257 मतों से आगे थे।

आगरा में दूसरी वरीयता के मतों से तय होगा परिणाम

आगरा शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम वरीयता के सभी दौर की गिनती पूरी होने के बाद भी किसी प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले। कुल 27,737 वैध मतों की गिनती हुई। इसलिए अंतिम नतीजा दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद तय होना था।

गोरखपुर में ध्रुव आगे

गोरखपुर में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के दौरान ध्रुव की बढ़त 512 मतों तक पहुंच गई। करीब 11 प्रत्याशी गणना से बाहर हो चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सपा प्रत्याशी और उनके एजेंट तथा समर्थक मतगणना केंद्र छोड़ चुके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button