उत्तर प्रदेशराजनीतिक
Trending

UP MLC Election Results : 11 सीटों में बीजेपी ने 6 और सपा ने 5 सीटें जीतीं, वाराणसी सीट पर होगी रिकाउंटिंगि

UP MLC Election Results BJP won 6 and SP won 5 seats

UP MLC Election Result : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा छह और समाजवादी पार्टी चार सीटें जीत चुकी हैं। वाराणसी स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा भी बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। छठे राउंड की मतगणना के बाद वह भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह से 11,833 वोटों से आगे थे। मतगणना का सातवां राउंड जारी था।

भाजपा की आपत्ति के बाद पांचवें राउंड की गिनती कुछ समय के लिए रोक दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना दिया। रात नौ बजे के बाद मतगणना दोबारा शुरू हुई। गिनती रुकने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था।

लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की जीत

चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर लखनऊ स्नातक सीट पर हुआ। सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया। इन चुनावों में अवनीश सिंह ही इकलौते मौजूदा एमएलसी रहे, जो अपनी सीट नहीं बचा सके। बाकी 10 सीटों पर निवर्तमान सदस्य या पिछले विजेता दोबारा जीते।

भाजपा ने मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, गोरखपुर शिक्षक, लखनऊ शिक्षक और आगरा स्नातक सीटें जीतीं। सपा के खाते में वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी-प्रयागराज स्नातक सीटें आईं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के कई नतीजे मंगलवार को ही घोषित हो गए थे।

गोरखपुर शिक्षक सीट पर भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव से कड़ी टक्कर के बाद अपनी सीट बचाने में सफल रहे।

यूपी की 11 एमएलसी सीटों का हाल

  1. वाराणसी शिक्षक: सपा के लालबिहारी यादव जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  2. वाराणसी स्नातक: सपा के आशुतोष सिन्हा आगे — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  3. लखनऊ शिक्षक: भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  4. लखनऊ स्नातक: सपा की कांति सिंह जीतीं — पिछली बार भाजपा के अवनीश सिंह जीते थे।
  5. मेरठ स्नातक: भाजपा के दिनेश गोयल जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  6. मेरठ शिक्षक: भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक: भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  8. आगरा स्नातक: भाजपा के मानवेंद्र सिंह जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।
  9. आगरा शिक्षक: सपा के आकाश अग्रवाल जीते — पिछली बार आकाश अग्रवाल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे।
  10. गोरखपुर शिक्षक: भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते — पिछली बार वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे।
  11. झांसी-प्रयागराज स्नातक: सपा के मान सिंह यादव जीते — पिछली बार भी वही विजेता थे।

री-काउंटिंग पर अखिलेश का भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने वाराणसी स्नातक सीट पर मतगणना दोबारा कराए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “री-काउंटिंग भाजपा राज का काउंट डाउन बन जाएगी।” तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सुना है, वाराणसी में लोग री-काउंटिंग की खबर सुनकर गंगाजल लेकर मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं, ताकि अधिकारियों से गंगाजल हाथ में उठवाकर उनकी सत्यनिष्ठा की परीक्षा ली जा सके।

लगातार जारी मतगणना पर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से डटे रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “नज़र हटी, दुर्घटना घटी,” और कार्यकर्ताओं से जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक मतगणना केंद्र पर बने रहने को कहा। साथ ही उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से वहां मौजूद साथियों के लिए भोजन, पानी, छतरी और तौलिये की व्यवस्था करने की अपील की।

भितरघात से भाजपा की मुश्किलें

भाजपा छह सीटें जीतकर अपना पिछला आंकड़ा दोहराने में सफल रही, लेकिन सपा की चार सीटों ने पार्टी के सामने चुनौती बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर से आगरा तक भितरघात की चर्चा ने भी भाजपा की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button