US Midterm Election Results : सीनेट में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ी, बहुमत करीब है कडेमोक्रेट्स
us-midterm-election-results-2026-republican-donald-trump-jd-vance-democrats-vote

US Midterm Election Results 2026 : अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा हैं। प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और कई राज्यों के गवर्नर पदों के लिए हुए चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कुछ अहम मुकाबले जीते हैं। शुरुआती नतीजों में विपक्ष को दोनों सदनों में बढ़त मिलती दिख रही है, हालांकि मतगणना जारी है।
इन चुनावों में 21 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी नागरिक मतदान के लिए पात्र थे। चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों, सीनेट की 37 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर पदों के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा कई स्थानीय पदों पर भी चुनाव कराए गए।
नतीजे संसद के सत्ता-संतुलन और ट्रंप के शेष कार्यकाल की दिशा तय करने में अहम होंगे। महंगाई, इमिग्रेशन और राष्ट्रपति की लोकप्रियता चुनावी चर्चा के केंद्र में रहे हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, डेमोक्रेट्स ने नॉर्थ कैरोलाइना की सीनेट सीट पलटी और जॉन ओसॉफ ने जॉर्जिया में अपनी सीनेट सीट बरकरार रखी।
गवर्नर चुनावों में न्यूयॉर्क की कैथी होचुल ने फिर जीत दर्ज की है। फ्लोरिडा में रिपब्लिकन बायरन डोनाल्ड्स गवर्नर चुने गए।
यह भी पढ़े : UP की जेलों को मिलेंगी 676 INSAS राइफलें व 58,795 कारतूस, योगी सरकार ने लिया फैसला



