बिहार

वैशाली नाव हादसे में 14 बच्चों की मौत

Vaishali Boat Accident 14 children die in boat mishap

Vaishali Boat Accident : बिहार के वैशाली के राघोपुर में हुए नाव हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक ही परिवार के सात बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है। हादसे पर पीएम मोदी ने शोख व्यक्त किया है।

एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत

यह हादसा मंगलवार की देर रात को गंगा नदीं में नाव पलटने से हुआ। हादसे के बाद डीएम वर्षा सिंह खुद मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों से मिलीं। इस दौरान एक महिला ने उन्हें पकड़ लिया और रोने-बिलखने लगीं, जिससे वह भावुक हो गईं। बता दें कि मृतकों में 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं जिनमें ज्यादातर लड़कियां हैं। इनमें एक ही परिवार को सात बच्चे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

डीएम वर्षा सिंह ने कहा, “बहुत ही दुखद घटना है। रात करीब 8.30 बजे ये घटना घटी है। सूचना मिली कि एक नाव पर 15-20 बच्चे सवार थे। ये बच्चे बगल के गांव में भोज खाने जा रहे थे उसी दौरान नाव पलटी।”

जानकारी के मुताबिक, हादसे में रेस्क्यू किए गए घायलों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भर्ती कराया  गया है। अस्पताल के बाल चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि भर्ती किए गए घायल चार बच्चों में से एक बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है और तीन बच्चे अभी भी भर्ती हैं। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है और एक को सीवियर निमोनिया हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button