बिहारराजनीतिक
Trending

‘हम भी वहां थे..’, निशांत कुमार को धक्का दिए जाने के मामले में विजय चौधरी बोले- ऐसा कुछ नहीं दिखा

Vijay chaudhari said on nishant kumar case he had not seen anything

बिहार। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को धक्का दिए जाने के मामले को तूल न देने की अपील की है। गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को बिहारशरीफ में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना उनकी नजर में नहीं आई।

विजय चौधरी ने कहा, “हम भी वहां मौजूद थे, लेकिन हमने ऐसा कुछ देखा नहीं।” उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी किसी को जानबूझकर धक्का क्यों देंगे। उनके मुताबिक, अगर धक्का लगा भी हो तो संभव है कि वह अनजाने में हुआ हो और इसके पीछे गलत मंशा न रही हो।

“इसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए”

विजय चौधरी ने कहा कि वे अक्सर मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं और सुरक्षा व्यवस्था के दौरान कभी-कभी पुलिसकर्मी पीछे मुड़कर नहीं देख पाते। ऐसे में अनजाने में धक्का लग सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न किया जाए। जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने भी सुरक्षाकर्मी का बचाव करते हुए कहा कि निशांत कुमार पीछे से आए थे, इसलिए संभव है कि सुरक्षाकर्मी उन्हें देख न पाया हो। उन्होंने भी किसी गलत मंशा से इनकार किया।

जेडीयू नेताओं ने जांच की मांग की

दूसरी ओर, जेडीयू के कुछ नेताओं ने घटना पर आपत्ति जताई है। नीरज कुमार और अभिषेक झा ने मामले पर संज्ञान लेने और जांच की मांग की है। इस प्रकरण पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

यह भी पढ़े : ‘मासूम को कुचल दिया’, गोरखपुर में अखिलेश के रोड शो पर भड़के CM योगी, बच्चे की मौत पर जताया दु:ख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button