उत्तर प्रदेश

बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा और सुरक्षा के लिए कल्याण चक्र तैयार : सीएम योगी

Welfare framework in place for a daughter said CM Yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप को वात्सल्य, ममता और पोषण की अधिष्ठात्री देवी बताया। उन्होंने कहा कि मां स्कंदमाता की आराधना का संदेश है कि नारीशक्ति स्वस्थ, शिक्षित और समर्थ होगी, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर वर्ष 2017 से पहले की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में बेटियों और माताओं के कल्याण की अनदेखी हुई तथा स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और उपेक्षा का शिकार रही। अस्पतालों में सुविधाओं और दवाओं की कमी के साथ संस्थागत प्रसव की कमजोर व्यवस्था के कारण मातृ-शिशु मृत्यु दर चिंताजनक थी।

सरकार ने बनाया सुरक्षा और कल्याण का चक्र – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और सुरक्षित मातृत्व तक के लिए समग्र सुरक्षा एवं कल्याण चक्र तैयार किया है। उनके मुताबिक, पहले सुविधाओं की कमी के चलते प्रदेश की कई बेटियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता 36 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उनके अनुसार, स्कूल ड्रॉपआउट दर 20 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत से भी कम रह गई है।

उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों के जरिए श्रमिक और वंचित वर्ग के बच्चों को आवासीय शिक्षा मिल रही है। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 12 तक पढ़ाई की सुविधा का विस्तार होने से बेटियों को शिक्षा पूरी करने के अधिक अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में निवेश उनके आत्मविश्वास और प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने का निवेश है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button