लाइफ स्टाइल

पहले बाहर क्यों होता था चबूतरा? जानें कई दिलचस्प वजह!

पहले के समय में ऊंचे चबूतरे घर में बारिश का पानी या कीचड़ आने से रोकता था।इससे घर गंदा नहीं होता। आजकल लोग अपने घरों को पूरी तरह पैक रखना पसंद करते हैं ताकि बाहर का कोई अजनबी उनके घर के ठीक सामने न बैठे।

Lucknow Desk : कभी आपने सोचा है कि पहले के समय में दरवाजे के बाहर चबूतरा क्यों बनाया जाता था। किसी को नहीं पता होगा। क्योंकि आज के समय में मॉडर्न घरों से चबूतरा गायब हो चुका है। लेकिन पहले के समय में चबूतरा लगभग हर घर का जरूरी हिस्सा माना जाता था। यह केवल बैठने की जगह नहीं था, बल्कि परिवार और समाज की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था। आज हम आपको बताएगें कि चबूतरा क्यों बनाया जाता था? इसकी जरूरत क्या हुआ करती थी?

पुराने समय में आज की तरह लोग फेसबुक या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बात नहीं किया करते थे। न ही उस वक्त मनोरंजन के लिए सभी घरों में टीवी हुआ करते थे। ऐसे में अपना दिल बहलाने के लिए लोग शाम को इकट्ठा हुआ करते और देश-दुनिया की बातें करके अपना दिल बहलाते थे। घर का चबूतरा वहीं जगह हुआ करता था, जहां शाम को लोग इकट्ठा होते थे। इसलिए चबूतरा लोगों के मिलने-जुलने का पॉइन्ट हुआ करता था। पुराने समय में लोग मनोरंजन और बातचीत के लिए चबूतरे पर बैठते थे। अब लोग फेसबुक, व्हाट्सऐप और फोन पर व्यस्त रहते हैं, जिससे बाहरी मेल-मिलाप कम हो गया है।

चबूतरा महिलाओं के लिए भी काफी काम की जगह था। यहां बैठकर अनाज साफ करना, सब्जियां काटना, अचार या पापड़ सुखाना, सर्दियों में धूप सेंकना और पड़ोस की महिलाओं के साथ बातचीत करना आम बात थी। इसलिए यह घर की दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता था।

पहले अगर कोई अजनबी घर आया है या काम के सिलसिले में कोई घर आया है, तो उसे सीधा घर के अंदर ले जाने के बजाय घर के चबूतरे पर बैठाया जाता था। इससे घर के अंदर प्राइवेसी बनी रहती थी, खासकर महिलाओं की। उन्हें अपने काम छोड़कर घूंघट नहीं करना पड़ता और वो अपने काम भी आराम से कर पाती थीं। इसलिए घर के आगे चबूतरा बनाया जाता था, ताकि बाहरी मेहमानों को बैठाया जा सके। घर के बाहर बना ऊंचा चबूतरा घर में बारिश का पानी या कीचड़ आने से रोकता था। इससे घर गंदा नहीं होता। साथ ही, ऊंचा चबूतरा घर में रेंगने वाले कीड़ों को आने से भी रोकता था। इसलिए चबूतरा घर की सुरक्षा में भी योगदान निभाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button