Ghaziabad : बीवी को बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा !
बीच सड़क पर घसीटकर की जमकर पिटाई, VIDEO वायरल

Lucknow Desk : थाना कोतवाली क्षेत्र की बजरिया चौकी इलाके स्थित एक होटल में पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ने के बाद पति द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अमरोहा निवासी युवक होटल पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ देख लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। होटल स्टाफ ने दोनों पक्षों से होटल के बाहर जाकर विवाद करने की बात कही। इसके बाद पति कथित प्रेमी को होटल से बाहर घसीटते हुए ले आया और सड़क पर लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पत्नी अपने कथित प्रेमी को बचाने का प्रयास करती हुई भी वीडियो में दिखाई दे रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में होटल में ठहरे कथित प्रेमी-प्रेमिका का कोई वैध रिकॉर्ड नहीं मिला है। ऐसे में होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि होटल के रिकॉर्ड और नियमों में लापरवाही मिलने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।



