बिहारराज्य

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 3 दिसंबर को पेश होगा अनुपूरक बजट

पटना
 बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। अष्टादश बिहार विधानसभा के चतुर्थ सत्र की शुरुआत सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा।

इस पर तीन दिसंबर को सदन में चर्चा होगी और मतदान कराया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कार्यक्रम के अनुसार, सत्र के पहले दिन 30 नवंबर को सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट सदन में रखा जाएगा। इसके अलावा सदन की कार्यवाही शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण से शुरू हो सकती है।

विधानमंडल के पिछले सत्र के बाद राज्यपाल की ओर से जारी अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी। पहले दिन शोक प्रकाश का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

एक और दो दिसंबर को सदन में राजकीय विधेयक और अन्य सरकारी कामकाज होंगे। वहीं, तीन दिसंबर को सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट पर वाद-विवाद और मतदान के साथ इससे संबंधित विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।

इसके जरिए अनुपूरक मांगों के लिए राशि खर्च करने की विधायी मंजूरी ली जाएगी। सत्र के अंतिम दिन चार दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प सदन में लिए जाएंगे। हालांकि, जारी कार्यक्रम औपबंधिक है और सदन की कार्यवाही के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button