उत्तर प्रदेश

150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला, मचा बवाल !

Gonda : प्रेमी से खाना खर्चा न मिलने से नाराज प्रेमिका टावर पर चढ़ी है। मौके पर GRP और सिविल पुलिस महिला को समझाने में जुटी है।

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के गोंडा में उस समय सनसनी पैदा हो गई। जब एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर लेकर 150 फीट ऊंचे रेलवे टावर पर चढ़ गईं। जानकारी मिल रही है कि महिला अभी भी अपने बच्चों के साथ ऊपर बैठी हुई है। आपको बता दे कि ऊंचाई 150 है। अब आप जान के चौंक जाएगे कि महिला आखिर इतनी ऊंची फिट पर क्यों बैठी है। महिला का नाम गीता देवी है। वो लगातार मांग कर रही है कि उनको अपने प्रेमी के साथ रहना है। लेकिन इसमें सबसे आश्चर्य वाली बात ये है कि महिला का प्रेमी अकबाल सिंह उसके साथ नहीं रहना चाहता है और न ही कोई मतलब रखना चाहता है। महिला का आरोप है कि पति राम लखन ने उसे छोड़ दिया है। वहीं प्रेमी राम अकबाल सिंह भी न तो साथ रख रहा है और न ही खाने-खर्च के लिए पैसे दे रहा है। मामला गोंडा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का है।

100 फीट पर बैठी पर महिला 

बता दें कि जब सूचना पुलिस को मिली तब गोंडा नगर कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी कोशिश में लगे रहे कि महिला नीचे आ जाए। काफी देर तक पुलिस पुलिस टीमें घंटों से महिला को नीचे उतारने के लिए समझा-बुझा रही हैं, लेकिन गीता देवी अपने दोनों बच्चों के साथ नीचे आने को तैयार नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब गीता देवी टावर पर चढ़ी हों। बीते जून महीने में भी वह कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जिला मुख्यालय स्थित विद्यालय में लगे टावर पर चढ़ गई थी। उस वक्त पुलिस ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा था। वहीं आरपीएफ प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि महिला सुबह से 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी है और 100 फीट पर बैठी है। सिविल पुलिस और आरपीएफ की टीमें उसे समझाने में जुटी हैं। लेकिन महिला नीचे आने को तैयार नहीं है।

शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज 

वहीं आपको बता दे महिला गीता देवी को लेकर एक जानकारी ओर मिली है। गीता देवी ने 26 मार्च को ही राम अकबाल सिंह के खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज कराने के बावजूद वह अब उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य जारी है और पुलिस महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अपनी अपनी राय दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button