Kanpur : इंसाफ चाहिए चिल्लाते हुए युवक ने लगाई आग, थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी झुलसे
कानपुर के महाराजपुर थाने के बाहर युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. बचाने में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी झुलस गए. युवक की हालत गंभीर है.

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना परिसर में बवाल हो गया। एक युवक ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। बता दे कि सोमवार यानी की आज फुफवार निवासी एक युवक महेश पासी ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी और कंबल की मदद से आग बुझाकर युवक को बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक पेट्रोल से भरी बोतल या केन लेकर थाने पहुंचा था। उसने पहले अपने पूरे शरीर पर पेट्रोल डाला और फिर थाना परिसर में प्रवेश करते ही आग लगा ली।
देखते ही देखते युवक आग की लपटों से घिर गया, जिससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए। युवक एक ही बात दोहराता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए घटना के बाद थाना प्रभारी सरकारी वाहन से गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए। युवक को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे उर्सला अस्पताल भेज दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक आग की लपटों में घिरा युवक लगातार सिर्फ एक ही बात दोहराता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों का भी इलाज चल रहा है।
इस संबंध में एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि महेश पासी का विवाह 2015 में हुआ था और उसके दो बच्चे भी हैं बीते दिन महेश की पत्नी द्वारा थाना महाराजपुर में महेश के खिलाफ मारपीट की एप्लीकेशन दी गई थी जिसमें मेडिकल कराकर महेश के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था इसी के संबंध में आज महेश ने अपनी पत्नी के खिलाफ एप्लीकेशन दी और थाना परिसर के पास आग लगा लिया जिसमें उसको बचाने के चक्कर में तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए फिलहाल सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।



