उत्तर प्रदेश

अक्षरा सिंह से खेसारी लाल तक, छठ पूजा में डूबे भोजपुरी सितारे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस साल छठ महापर्व अपने पटना स्थित घर पर मनाया। उन्होंने पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा की और डूबते तथा उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इससे पहले उन्होंने खरना की तैयारियों की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Lucknow Desk : भोजपुरी सितारों के लिए छठ महापर्व सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और अपनी मिट्टी से जुड़ने का खास मौका भी है। इसी की झलक इस बार सोशल मीडिया पर देखने को मिली। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पटना में अपने परिवार के साथ छठ पूजा की। वहीं खेसारी लाल यादव ने भी पत्नी और बेटे के साथ सूर्यदेव की आराधना की। दूसरी ओर गोरखपुर में सांसद और अभिनेता रवि किशन छठ के कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पटना में अक्षरा सिंह ने परिवार के साथ मनाया छठ

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस साल छठ महापर्व अपने पटना स्थित घर पर मनाया। उन्होंने पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा की और डूबते तथा उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इससे पहले उन्होंने खरना की तैयारियों की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अक्षरा ने छठ पूजा की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि पटना में सभी के साथ छठ मनाने का अनुभव उनके लिए हर साल बेहद खास रहता है। साथ ही उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया और छठी मैया से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

खेसारी लाल यादव ने पत्नी और बेटे के साथ की पूजा

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी छठ के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ पूजा करते हुए तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में उनकी पत्नी सूर्यदेव को अर्घ्य देती दिखाई दीं, जबकि खेसारी अपने बेटे के साथ उनके पास खड़े नजर आए। उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी छठ की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

गोरखपुर में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे रवि किशन

गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी छठ महापर्व में हिस्सा लिया। वह घाट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में पहुंचे और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

चार दिनों तक चलता है छठ का कठिन व्रत

छठ पूजा चार दिनों तक मनाई जाती है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना मनाया जाता है, जिसमें व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद पूजा करके प्रसाद ग्रहण करते हैं।

तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है।

Bhojpuri stars chhath puja 2026

सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का महापर्व

छठ पूजा में भगवान सूर्य और छठी मैया की विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान श्रद्धालु परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई इलाकों में इस पर्व को विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। देश के दूसरे हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय भी पूरे उत्साह से छठ मनाते हैं। भोजपुरी कलाकारों की तस्वीरों और वीडियो ने भी इस बार छठ की रौनक को सोशल मीडिया पर खास बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button