उत्तर प्रदेशराजनीतिक
Trending

रामनगरी में मायावती की सियासी एंट्री... अखिलेश यादव से अयोध्या जाएंगे आकाश आनंद

Akash Anand to travel to Ayodhya alongside Akhilesh Yadav

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच अयोध्या में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनसे पहले बहुजन समाज पार्टी के समन्वयक आकाश आनंद 20 नवंबर को सोहावल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आकाश आनंद की प्रस्तावित सभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। वह हाल के महीनों में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की राजनीति पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। बसपा ने सभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के मंडलीय कार्यालय में इस संबंध में हुई बैठक में पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

2027 के चुनाव को लेकर बसपा की तैयारियां

बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाएं कर रही है। आकाश आनंद की सोहावल सभा को इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

12 दिसंबर को रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के मुताबिक, अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वह पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे और इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। उनकी संत-महंतों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर सपा को घेरती रही है। ऐसे में अखिलेश यादव का रामलला के दर्शन करना सियासी संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पहले भी अखिलेश पर निशाना साध चुके हैं आकाश आनंद

आकाश आनंद और अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी पहले भी चर्चा में रही है। अगस्त में हाथरस के सादाबाद में बसपा की जनसभा के दौरान आकाश ने अखिलेश को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया था। वहीं, 14 नवंबर को बिजनौर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने अखिलेश को ‘कंफ्यूज नेता’ बताते हुए कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता कि पीडीए का मतलब क्या है। आकाश ने सपा पर भाजपा की ‘बी टीम’ होने का आरोप भी लगाया था।

यह भी पढ़े : ‘अल्लाह ने इंसाफ किया’, आजम खान की जमानत पर पत्नी तजीन फातमा बोलीं- विरोधियों की सोच गलत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button