जीवन शैली

न्यूयॉर्क के घर में अनंत-राधिका की दिवाली, आलीशान इंटीरियर ने जीता दिल

घर की बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां भी खास आकर्षण हैं। ये खिड़कियां फर्श से लेकर छत तक बनी हुई हैं, जिससे कमरे में भरपूर रोशनी आती है और बाहर का नजारा भी खूबसूरती से दिखाई देता है।

Lucknow Desk : दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है और अंबानी परिवार भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाता है। इस बार मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने रोशनी का पर्व न्यूयॉर्क स्थित अपने शानदार घर में मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खास तौर पर उनके घर का इंटीरियर और सजावट चर्चा का विषय बना हुआ है।

तस्वीरों में अनंत और राधिका के घर का लिविंग रूम बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। यहां सादगी के साथ लग्जरी का भी खास ध्यान रखा गया है। हल्के क्रीम रंग की दीवारें, आरामदायक सोफे और शानदार फर्नीचर कमरे को बेहद आकर्षक लुक देते हैं। वहीं, छत से लटकता सुनहरे रंग का बड़ा झूमर पूरे कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

घर की बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां भी खास आकर्षण हैं। ये खिड़कियां फर्श से लेकर छत तक बनी हुई हैं, जिससे कमरे में भरपूर रोशनी आती है और बाहर का नजारा भी खूबसूरती से दिखाई देता है।

इस घर की सजावट में आधुनिक डिजाइन के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि इसका इंटीरियर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दिवाली के मौके पर घर को जिस अंदाज में सजाया गया, वह त्योहार की रौनक को और बढ़ाता नजर आया।

अनंत और राधिका के न्यूयॉर्क वाले घर की ये तस्वीरें दिखाती हैं कि शानदार सजावट के लिए बहुत ज्यादा रंगों या दिखावे की जरूरत नहीं होती। सही रंगों, खूबसूरत लाइटिंग और अच्छे फर्नीचर से घर को भी शाही अंदाज दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button