उत्तर प्रदेशराजनीतिक

सपा सुप्रीमो ने पीडीए की नई परिभाषा की ईजाद, अखिलेश का नया फॉर्मूला- पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद

SP supremo coins a new definition for 'PDA' Akhilesh's new formula

UP Election : उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी का PDA फॉर्मूला एक बार फिर चर्चा में है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA की व्याख्या में नए शब्द जोड़कर राजनीतिक बहस को फिर गर्म कर दिया है। अब पहले ‘दर्शन’ फिर ‘आशीर्वाद’ यानि पीडीए की नई परिभाषा को आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में पीसी के दौरान परिभाषित किया है।

आपको बताते चलें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जून 2023 में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का नारा दिया था। इसका मकसद सपा के पारंपरिक यादव-मुस्लिम जनाधार से आगे बढ़कर गैर यादव पिछड़े वर्गों, दलितों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को एक राजनीतिक मंच पर जोड़ना था। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने इसी सामाजिक समीकरण को अपने प्रचार का प्रमुख आधार बनाया। जिसका परिणाम भी लोकसभा चुनाव में सकारत्मक नजर आया,इस नारे की बदौलत सपा ने भाजपा के अबकी बार चार सौ पार के नैरेटिव पर लगाम लगाते हुए अपनी बढ़त बनाने में कामयाब हुए। लेकिन इसके बाद PDA की परिभाषा का विस्तार लगातार होता गया।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अलग-अलग सार्वजनिक बयानों में PDA के अक्षरों की व्याख्या अलग अलग अवसरों पर कुछ इस तरह सामने आई है।

  • P से पत्रकार: अप्रैल 2025 में पत्रकारों को भी PDA का हिस्सा बताया।
  • P से पंडित: 5 अगस्त 2026 को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए P का अर्थ पंडित बताया।
  • D से दलित: PDA के मूल सामाजिक समीकरण का महत्वपूर्ण हिस्सा। बाद में दया की भावना रखने वाले लोगों को भी इससे जोड़ा।
  • A से अल्पसंख्यक: मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय।
  • A से अगड़ा और आधी आबादी: अक्टूबर 2023 में PDA का दायरा बढ़ाते हुए सवर्ण वर्गों, आदिवासियों और महिलाओं को भी शामिल करने की बात कही गई।

A से अपनापन: दिसंबर 2025 में अच्छे अगड़ों और अपनापन रखने वाले लोगों को भी PDA से जोड़ा।अब और आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीडीए की नई परिभाषा को पहले,दर्शन फिर आशीर्वाद से जोड़कर इसे और असरदार और विस्तार देने की पुरजोर कोशिश की है। उनकी इस परिभाषा को उनके सपरिवार अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन पूजन और आशीर्वाद से जोड़कर देखा जा रहा है यानि उनका झुकाव लगातार सनातन की तरफ बढ़ता ही जा रहा है।

बहरहाल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लगातार पीडीए की बदलती हुई परिभाषा के तीन राजनीतिक कारण समझे जा सकते हैं। जो इस प्रकार से हैं पहला, सामाजिक दायरे का विस्तार। सपा अब PDA को केवल जातीय गठजोड़ तक सीमित नहीं रखना चाहती। ब्राह्मण, महिलाएं, पत्रकार और विभिन्न धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को जोड़ने की कोशिश इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा सकती है। दूसरा कारण, 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को विधानसभा तक ले जाना।

यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 सीटें और कांग्रेस ने छह सीटें जीती थीं। सपा इस समर्थन को 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बनाए रखने की कोशिश कर रही है। तीसरा और प्रमुख कारण, भाजपा के सामाजिक समीकरण को चुनौती देना है। भाजपा के पारंपरिक समर्थन आधार में माने जाने वाले गैर यादव पिछड़े, दलित और सवर्ण वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए PDA की परिभाषा का विस्तार किया जा रहा है।

उधर, भाजपा नेता PDA की बदलती व्याख्याओं को लेकर अखिलेश पर निशाना साधते रहे हैं। बहरहाल अब असली सवाल यही है कि क्या 2027 के चुनाव में PDA केवल एक राजनीतिक नारा रहेगा या पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़ा और अन्य सामाजिक वर्गों को जोड़ने वाला व्यापक राजनीतिक गठबंधन बन पाएगा?

फिलहाल तो जिस तरह से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पीडीए की परिभाषा लगातार बदल रहे हैं उससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है कही सपा की स्थिति आधी छोड़ पूरी को धावे,आधी मिले न पूरी पावै जैसी मुहावरे को चरित्रार्थ करती न नज़र आए।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button