मौसम

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ को लेकर सोनभद्र अलर्ट, गांव-गांव लाउडस्पीकर से मुनादी

जिला प्रशासन सतर्क, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, संभावित खतरे से निपटने की तैयारी तेज

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। खराब मौसम से बचने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन जरूरी कदम उठा रहा है। गांवों और दूर-दराज के इलाकों में लाउडस्पीकर से लोगों को मौसम की जानकारी और चेतावनी दी जा रही है। साथ ही, लोगों से सावधान रहने और जरूरी बचाव के उपाय अपनाने की अपील की जा रही है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए गांवों में लोगों को समय पर जानकारी दी जाए, ताकि वे सावधान रहें। प्रशासन ने अधिकारियों को हालात पर नजर रखने और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तैयार रहने को कहा है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। आपातकालीन स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button