मगरमच्छ के साथ बच्चे ने किया ऐसा कारनामा, इंटरनेट पर मचा तहलका!
बच्चे की हिम्मत ने उड़ाए सबके होश, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो!

Lucknow Desk: आज कल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ इंट्रेस्टिंग ओर मनोरंजन की चीज़ें मिल जाती है। कभी कभी ऐसी चीज़े देखने को मिल जाती है। जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने काफी लोगों को थोड़ा डरा भी दिया है और कई लोगों को आश्चर्यचकित भी कर दिया है। ये कोई नई बात नहीं है कि कोई खतरनाक जीव से न डरे और ना ही घबराए। अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसने लोगों को चौंका दिया है।
तस्वीर में आप देख सकते है कि एक छोटा-सा बच्चा एक जीव के साथ बड़े आराम से ‘डॉक्टर-डॉक्टर’ खेलता नजर आ रहा है। आपको ये जान के बड़ी हैरानी होगी कि ये जीव कोई पालतू कुत्ता या बिल्ली नहीं, बल्कि मगरमच्छ है। बच्चे की इस हिम्मत को देखकर सोशल मीडिया पर सब सोच में पड़ गए। सभी दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। हर कोई शॉक्ड है कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। जब लोगों ने जाने की कोशिश की आखिर ये वीडियो कहा का है। तो पता चला ये वीडियो इंडिया का नहीं है। ये हैरान कर देने वाला वीडियो कोलंबिया का है और सबसे हैरानी की बात ये है कि मगरमच्छ भी चुपचाप आराम से लेटा हुआ हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा बच्चा जमीन पर बैठे मगरमच्छ के पास बिल्कुल बेफिक्रा होकर बैठा है। छोटा बच्चा अपने आप को एक डॉक्टर समझ रहा है और वो उस जीव का इलाज करने का नाटक कर रहा है। वह कभी उसके शरीर को सहलाता है, तो कभी उससे इंसानों की तरह बातें करने लगता है और मानो मगरमच्छ भी उसके साथ नाटक कर रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @trolltantra.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते आग की तरह फैल गया और सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे है।
ये भी पढ़ें – https://globalnews360.com/shamli-viral-news-ayush-malik-returns-home-with-prayers-at-the-temple-video-goes-viral/


