उत्तर प्रदेश

Shamli Viral News : मंदिर में पूजा के साथ आयुष मलिक की घर वापसी, VIDEO वायरल!

मुस्लिम युवती से शादी के लिए बना था मोहम्मद अली!

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के शामली के चर्चित आयुष मलिक केस याद होगा। जिसने सोशल मीडिया पर खूब सर्खियां बटोरी थी। वो केस एक बार फिर चर्चे में हैं। जिसने एक नया मोड़ ले लिया है। आपको बता दे कि आयुष मलिक शामली शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे है। उन्होनें इस्लाम धर्म अपना लिया था। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक नया ट्‌विस्‍ट्‌ आ गया है। कहा जा रहा है कि आयुष मलिक धर्मांतरण कर अली मोहम्मद बने थे। लेकिन अब उन्होनें सनातन धर्म में वापसी कर ली है। जिसके बाद उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पहले उसने इस्लाम धर्म के प्रति अपनी आस्थ जताई थी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद से ही आयुष मलिक कैमरों से दूर हो गया था। माना जा रहा था कि उसकी काउंसलिंग चल रही है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद से आयुष मलिक की चर्चा गरमा गई है।

आयुष ने सनातन धर्म में की वापसी

आपको बता दे की जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो पूरी तरीके से सनातन धर्म में वापसी करते नजर आ रहे है। वीडियो में आयुष मलिक दाढ़ी और बाल मुंडवाए हुए अपने घर के मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी माता और पिता, कारोबारी देवराज मलिक भी मौजूद हैं। आयुष मंदिर में दीप जलाते, घंटी बजाकर पूजा करते और बाद में घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आयुष मलिक के पिता केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होनें बेटे का धर्मांतरण कराने के आरोप में छह जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि काजीवाड़ा निवासी जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने संपत्ति के लिए आयुष को प्रेमजाल में फंसाया। उनका कहना है कि फर्जी निकाहनामा तैयार कराकर धर्म परिवर्तन कराया था। अब वायरल वीडियो में आयुष घर के मंदिर में पूजा करने और परिजनों से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।

क्या है पूरा प्रकरण?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आयुष भावुक होकर कहते नजर आ रहे हैं, “मैं इस्लाम धर्म में चला गया था और मैंने धर्म बदल लिया था, लेकिन परिवार की परेशानियों को देखते हुए मैंने अपने मूल सनातन धर्म में वापस आने का फैसला किया है। मैं अपने मां-पापा के प्यार की छांव में रहना चाहता हूं। आप दोनों मुझे माफ कर दीजिए.” वहीं, आयुष के पिता देवराज मलिक ने दावा किया कि उनके बेटे की सनातन धर्म में वापसी हो चुकी है। उन्होंने पहले भी आरोप लगाया था कि चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी ने कथित साजिश के तहत आयुष का ब्रेनवॉश कर उसका धर्म परिवर्तन कराया था। उनका कहना था कि बेटे को परिवार से दूर कर करोड़ों रुपये की संपत्ति पर नजर रखने की मंशा से यह सब किया गया। वहीं अगर आयुष मालिक की बात करें तो वो बी-फार्मा करने के बाद मेडिकल स्टोर चलाता है और उनके पिता देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट्री संगठन के अध्यक्ष हैं। आयुष तब कुरैशी प्लस जिम जाना शुरू किया। वहां उसकी चांदनी से दोस्ती गहरी हुई। दरअसल, चांदनी का पिता जूस का ठेला लगाया था। चांदनी और आयुष की मुलाकात वर्ष 2022 में एक फिजियोथेरेपी सेंटर पर हुई थी। वहीं दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और फिर दोनों के बीच बात शुरू हो गई।

इस्लाम कुरैशी को किया गया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक,देवराज मलिक की शिकायत पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया गया था कि वर्ष 2018 में इलाज के दौरान आयुष और चांदनी की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। आरोप है कि वर्ष 2023 में दिल्ली ले जाकर आयुष का धर्म बदलवा दिया और उसका नाम मोहम्मद अली रखा गया। फिलहाल, आयुष मलिक की घर आने और सामने आए इस वीडियो ने पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा का विषय बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button