देश

CM फडणवीस ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- ‘मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें शिफ्ट न हों’

CM Fadnavis writes Flights should not be shifted from Mumbai to Navi Mumbai Airport

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से किसी भी उड़ान को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानांतरित न करने की मांग की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस ने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा है।

टर्मिनल-1 के पुनर्विकास का वैकल्पिक प्रस्ताव

पत्र में मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पुनर्विकास चरणबद्ध तरीके से करने का सुझाव भी दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, पहले नया टर्मिनल-1B बनाया जाए। इसके बाद टर्मिनल-1A की उड़ानों और संचालन को 1B में स्थानांतरित किया जाए और फिर पुराने टर्मिनल-1A को ध्वस्त किया जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस व्यवस्था से निर्माण के दौरान मुंबई एयरपोर्ट का संचालन जारी रखा जा सकेगा।

फडणवीस के प्रस्ताव में दोनों हवाई अड्डों को अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार संचालित करने और विमानन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया गया है।

14 शहरों की उड़ानें शिफ्ट करने की योजना

मुंबई एयरपोर्ट के संचालक ने अगले साल गर्मियों से बहरीन, दोहा, जेद्दा, काठमांडू, कुवैत, मस्कट और रियाद सहित 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों की उड़ानें नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी। खबरों के मुताबिक, एयरलाइंस ने भी इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी।

अब इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के फैसले का इंतजार है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई अंतिम निर्णय या औपचारिक मंजूरी घोषित नहीं की गई है।

यह भी पढ़े : Assam Train Accident : सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button