उत्तर प्रदेश

बरेली में सीएम योगी बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रव से नहीं है

Bareilly CM Yogi said UP is no longer defined by unrest

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में क्लब ग्राउंड में आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि साल 2017 से बरेली में पहले तीज-त्यौहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे। अब यूपी में उपदर्व करने वाले जेल में उर्स मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मौलाना तौकीर रजा की ओर संकेत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान अब उपद्रव से नहीं होती है, बल्क उत्सव से होती है। कानून व्यवस्था में बदलाव होने से प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदली है।

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ शिक्षक-एमएलसी चुनाव के लिए बरेली/मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो का समर्थन करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं बल्कि राष्ट्र और युग के निर्माता हैं। इसलिए कर्मचारियों के सम्मान और स्वास्थ की चिंता सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन साल 2017 तक प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, फिर भी शिक्षकों ने शिक्षा की ज्योति बुझने नहीं दी।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा और स्ववित्तपोषित संस्थानों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी गई है। शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइये भी इससे जुड़े हैं। माध्यमिक शिक्षकों को 80 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये तक बीमा कवर मिला है. रसोइयों को पांच लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य कवर और दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा दी गई है. राज्य शिक्षक पुरस्कार की राशि और संख्या भी बढ़ाई गई है।

सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में 1.60 लाख से अधिक पद खाली थे। सरकार ने साढ़े छह सालों में इतने ही शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती की। सपा सरकार में चयन बोर्ड में परिवार और रिश्तेदारों को बैठाकर नियुक्तियां प्रभावित की जाती थीं। अब योग्य युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच होंगी। मुख्य परीक्षा 14 दिन में पूरी होगी और अगले 14 दिन में परिणाम आएगा। पहले छह महीने लगते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button