उत्तर प्रदेश

CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले : माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी

योगी का माफिया पर बड़ा बयान, बोले- कब्जे वाली जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी बड़ी-बड़ी हवेलियां

Lucknow Desk : गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुचें। जहां उन्होने माफिया और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि अब माफिया की जगह मिट्टी में है और उनकी कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। सीएम योगी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन और स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन सरोज पैलेस में किया गया।

माफिया की जमीन पर बसेंगे गरीब

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आवास बनाए जाएंगे। प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े काम कर सकती है, लेकिन योजनाओं की सफलता के लिए जनता का जागरूक होना भी जरूरी है। जागरूकता के अभाव में बड़े काम भी धराशायी हो सकते हैं।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग परिवार को ही समाज और प्रदेश मानने की भूल करते हैं, उनकी दुर्गति तय है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधि दोपहर 12 बजे सोकर उठेंगे और नेतृत्व भी परिवार तक सीमित रहेगा, तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

स्वच्छता मित्रों को बताया शहर की नींव

स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब भी वह प्रदेश के किसी नगर निगम के कार्यक्रम में जाते हैं, तो स्वच्छता कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन में हर ओर स्वच्छता दिखाई दी। सफाई कर्मी नींव के पत्थर की तरह हैं। वे भले ही दिखाई न दें, लेकिन हर बड़े आयोजन की सफलता में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने वाराणसी में स्वच्छता मित्रों के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button