उत्तर प्रदेश

दिव्या मित्तल लड़ेंगी चुनाव, सियासी पारा हाई

दिव्य मित्तल मिर्जापुर से चुनाव लड़ने जा रही है। उनके इस ऐलान के बाद राजनीति तेज हो गई है।

Lucknow Desk: डेढ़ महीने पहले आईएस दिव्या मित्तल ने अपने IAS के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होने राजनीति में आने का ऐलान किया था। अब उन्होने जनता शक्ति पार्टी भी बना ली है। वह मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

इससे पहले दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया था कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेंगी। अब दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बाद चुनाव का ऐलान करने के बाद राजनीति बहुत ज्यादा गर्मा गई है।

मिर्जापुर सदर विधानसभा क्षेत्र पूर्वांचल की अहम सीट मानी जाती है। यह सीट शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में आता है। दिव्या मित्तल लंबे समय तक इस इलाके में तैनात रही हैं, ऐसे में यह इलाका उनके लिए अहम है। दिव्या मित्तल ने किसी और राजनीतिक दल में न जाते हुए अपनी खुद की पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

मिर्जापुर सदर सीट से राजनाथ सिंह ने 1977 में अपना पहला विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा था। जबकि अब दिव्या मित्तल भी अपनी सियासी पारी का आगाज इसी सीट करने जा रही है। 2022 में यहां बीजेपी के रत्नाकर मिश्रा विधायक बने थे।

राजनीति में आने की घोषणा के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने पहले कहा था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगी और जनता के मुद्दों तथा उनकी समस्याओं को अपनी राजनीति का आधार बनाएंगी। अब जनता शक्ति पार्टी के गठन और मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ उनकी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट होती दिख रही है। दिव्या मित्तल जिस मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी, सामाजिक समीकरण के लिहाज से वह सीट वैश्य बहुल है, यहां डेढ़ लाख 1.50 लाख मतदाता है। जबकि ब्राह्मण और ठाकुर समाज के वोटर भी प्रभावी माने जाते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button