डॉगी ‘ब्रूडो’ घर से लापता, रिंकू सिंह का 5 साल का चहेता
रिंकू सिंह जो कि भारतीय टीम में फिर से वापसी के लिए जोर लगा रहे हैं। उनके घर से बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। उनकी बहन नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बताया है कि उनका पालतू डॉगी ब्रूडो लापता हो गया है। उन्होंने लोगों से ब्रूडो को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है।

Lucknow Desk : डॉगी ‘ब्रूडो’ 12 अक्टूबर 2026 से अचानक लापता हो गया है। आपको पता है ये डॉगी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी है। जिसके गायब होने के बाद उनकी नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो शेयर करके। लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
वीडियो में नेहा सिंह अपने पालतू डॉगी के लापता होने की जानकारी देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका डॉगी ब्रूडो कल से लापता है। उन्होंने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
नेहा के मुताबिक, ब्रूडो के गले में लाल रंग का पट्टा है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को ब्रूडो कहीं दिखाई दे, तो जल्द से जल्द उनसे संपर्क करें। इसके अलावा, उन्होंने डॉगी की तस्वीर साझा करने और सोशल मीडिया पर दी गई आईडी पर मैसेज करने की भी अपील की है, ताकि ब्रूडो को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।
पूरा मामला अलीगढ़ की पॉस कॉलोनी ओजोन सिटी परिसर के गोल्डन स्टेट हाउसिंग सोसाइटी का है। जहां भारतीय क्रिकेटर रिंकू का परिवार रहता है। परिवार के साथ उनका एक पालतू डॉग ब्रूडो भी रहता है। बताया जा रहा है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉग ब्रूडो रोज सुबह करीब 10 बजे पास के पार्क में टहलने जाता था।
जब ब्रूडो घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी।उन्होंने पार्क और सोसाइटी के आसपास के इलाके में उसकी तलाश करनी शुरु कर दी। मगर वहां भी उसका अता पता नहीं चला। चारों तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अगर यहां से भी उन्हें मदद नहीं मिलती है तो उनके परिवारजन जरूरत पड़ने पर पुलिस का भी सहारा लेंगे।



