उत्तराखण्ड

रुड़की से दिल्ली दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow Desk : रुड़की से दिल्ली और मोदीनगर जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को बड़ी सौगात मिली है। रुड़की रोडवेज बस अड्डे से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हो गई। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का नया विकल्प मिला है। रुड़की रोडवेज बस अड्डा से परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की से दिल्ली और मोदीनगर के लिए संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।परिवहन मंत्री के मुताबिक निजी क्षेत्र की इन इलेक्ट्रिक बसों का प्रतिदिन दो बसों के रूप में संचालन किया जाएगा। बसें निर्धारित समय पर रुड़की रोडवेज बस अड्डे से रवाना होंगी जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा।

इन इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में एसी सुविधा के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को पर्यावरण के लिहाज से भी अहम कदम माना जा रहा है जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। रुड़की से दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से दिल्ली रूट पर बेहतर परिवहन विकल्प की मांग कर रहे लोगों के लिए इसे बड़ी सुविधा माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button