‘कपड़े उतारे, कार पर चढ़े...’, झांसी में पुलिस लाइन के बाहर किन्नरों का हाईवोल्टेज ड्रामा
High-voltage drama by transgender individuals outside Police Lines Jhansi

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव सड़क पर पहुंच गया। एक गुट के सदस्यों ने पुलिस लाइन और नवाबाद थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी।
पुलिस लाइन के बाहर किन्नरों का प्रदर्शन
शनिवार को एक गुट के किन्नरों ने पुलिस लाइन के बाहर जमा होकर जमकर बवाल किया। किन्नरों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दूसरे किन्नर के गुट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सड़क पर बैठकर रास्ता रोका
किन्नर प्रदर्शनकारी पुलिस लाइन के बाहर ही सड़क पर लेट गएऔर वाहनों को आगे बढ़ने से रोकते रहें। इस कारण यातायात कई घंटे तक बाधित रहा।प्रदर्शनकारियों ने थाने और पुलिस लाइन के बाहर लगे बैरियर भी उठाकर सड़क पर रख दिए, जिससे रास्ता बंद हो गया।
यहीं नहीं, प्रदर्शन के दौरान कुछ किन्नर तालियां बजाते हुए कारों पर चढ़ गए। जिसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किन्नरों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, नवाबाद में रहने वाले अभिषेक उर्फ अंशिका और दूसरे गुट के बबली नायक उर्फ गोलू के बीच इलाके की सीमा के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के सिलसिले में बुधवार को दोनों गुट नवाबाद थाने पहुंचे थे। इसी दौरान अभिषेक ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनके साथियों ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
थाने से एसएसपी कार्यालय तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
शनिवार को अभिषेक अपने साथियों के साथ नवाबाद थाने पहुंचे। इसके बाद वे एसएसपी कार्यालय की ओर गए और प्रदर्शन तेज हो गया। सड़क पर लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। नवाबाद पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।



