क्राइमदेश
Trending

'दूसरी शादी और अनजान कॉल..', नागपुर में बंद मकान में मिले शिक्षक दंपती के शव

Bodies of a teacher couple found in a locked house in Nagpur

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के बेसा इलाके में शिक्षक दंपती अपने घर के बेडरूम में मृत पाए गए। दोनों दिवाली मनाने गढ़चिरौली से नागपुर आए थे। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मनीष प्रल्हाद गणवीर और 35 वर्षीय सोनाली मनीष गणवीर के रूप में हुई है। दोनों गढ़चिरौली जिले के सुरजागढ़ स्थित एक स्कूल में शिक्षक थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी शादी इसी साल अगस्त में हुई थी और यह दोनों का दूसरा विवाह था।

रिश्तेदार के पहुंचने पर हुआ खुलासा

दंपती दिवाली मनाने अपने नागपुर स्थित घर आए थे। घर के अन्य सदस्य बोधगया दर्शन के लिए गए हुए थे, इसलिए उस समय दोनों घर में अकेले थे।

रविवार सुबह करीब 9:15 बजे उनके रिश्तेदार प्रशिक अजय लांडगे उनसे मिलने रेवतीनगर स्थित घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह टीन के शेड के सहारे दूसरी मंजिल की गैलरी तक पहुंचे और खिड़की से अंदर देखा। बेडरूम में दोनों के शव पंखे से लटके मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल किसी सुसाइड नोट या मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक, व्यक्तिगत या अन्य कारण था या नहीं।

 यह भी पढ़े : ‘प्रणब मुखर्जी PM बनना चाहते थे?’, सोनिया गांधी ने किताब में बताया 2010 का किस्सा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button