उत्तर प्रदेश

करवा चौथ पर बादलों का पहरा, चांद के इंतजार में महिलाएं

बारिश और घने बादलों के बीच IMD ने मजेदार पोस्ट से ली चुटकी, बताया कैसे जानें चंद्रोदय का समय

Lucknow Desk : आज देशभर में करवा चौथ का पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाएं पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोल रही हैं। इस दौरान महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

लेकिन दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश और आसमान में छाए बादलों के कारण महिलाओं को चांद देखने में परेशानी हो सकती है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है।

IMD ने क्या कहा?

मौसम विभाग ने एक्स (X) पर दो दोस्तों की बातचीत के जरिए लोगों को चांद निकलने का समय पता करने का तरीका बताया है।

इस पोस्ट में एक दोस्त कहता है कि आज करवा चौथ है और आसमान में बादल छाए हैं। उसकी पत्नी बार-बार पूछ रही है कि चांद कब निकलेगा।

इस पर दूसरा दोस्त सलाह देता है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर में चांद निकलने का समय पता किया जा सकता है।

बादलों के कारण हो सकती है परेशानी

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों के कारण चांद दिखाई देने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में महिलाएं चंद्रोदय का समय पहले से पता कर सकती हैं।

बारिश से बढ़ सकता है इंतजार

कई इलाकों में बारिश और खराब मौसम के कारण करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए चांद का इंतजार लंबा हो सकता है। इसलिए लोगों को अपने इलाके के मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की सलाह दी जाती है।

करवा चौथ पर महिलाएं चांद देखने और पूजा करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में सभी की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button