उत्तर प्रदेश

Aligarh : केशव प्रसाद मौर्य का अलीगढ़ दौरा, नेताओं से करेंगे मुलाकात

धनीपुर एयरपोर्ट पर होगा आगमन, डीएवी कॉलेज में हनुमंत कथा में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस में करेंगे बैठक

Lucknow Desk : आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम करीब 11:30 बजे राजकीय विमान से धनीपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

धनीपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से डीएवी कॉलेज के लिए रवाना होंगे और वहां श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां के लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वो अलीगढ़ के कुछ वहां के नेताओं के घर पर पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे। मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय विषयों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।

इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ संवाद एवं बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जिले से जुड़े प्रशासनिक और विकास कार्यों पर भी चर्चा हो सकती है।

उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उनके आगमन और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और आवागमन को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button