उत्तर प्रदेश

Ayodhya : महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत !

अस्पताल में चल रहा इलाज.. सीएम योगी ने जाना स्वास्थ्य का हाल

Lucknow Desk : 88 वर्ष के महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक खराब हो गई है। महंत अयोध्या के जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष है। लेकिन आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने के बाद उनके संत समाज और राम भक्तों में दुख का माहौल है। हर कोई मंहत के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना कर रहा है कि वो जल्दी स्वस्थ हो जाए।

दूसरी बार हुई तबीयत खराब

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि महंत की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले जनवरी के महीने में भी मंहत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। काफी दिनों तक डॉक्टरों की देख रेख में महंत नृत्य गोपाल दास रहे थे। फिर थोड़ा सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

डॉक्टरों की निगरानी में महंत
मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक महंत नृत्य गोपाल दास को लेकर कोई स्वास्थ्य संबंधी अपडेट नहीं आया है। लेकिन अभी वो डॉक्टरों की निगरानी में है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी उम्र 88 वर्ष है और बढ़ती उम्र की वजह से डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। क्योंकि इस उम्र में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते होती रहती है। इसलिए डॉक्टर उनका विशेष रूप से ध्यान दे रहे है। बता दें कि महंत को लूज मोशन, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो रही थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी पहुंचे मिलने

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की सूचना सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली तो वो तुरंत उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। उनका हाल चाल जानने के लिए सीएम योगी ने डॉक्टरों से भी बात की है और कहा हैं कि मुख्यमंत्री इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म जून 1938 मथुरा जिले के करहला गांव से संबंध माना जाता है। बता दें कि 2020 में गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाए गए और मंदिर निर्माण कार्य के मार्गदर्शन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महंत नृत्य गोपाल  दास भारत के प्रमुख हिंदू संतों में से एक हैं।

ये भी पढ़े – https://globalnews360.com/childs-stunt-with-a-crocodile-creates-a-stir-on-the-internet/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button