उत्तर प्रदेशराजनीतिक

UP : यूपी सरकार का बड़ा फैसला, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक

Lucknow Desk : आज उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। अब उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उन्हें प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे पहले सरकार ग्राम प्रधानों के लिए भी ऐसा ही फैसला कर चुकी है, जिस पर फिलहाल अदालत में सुनवाई चल रही है। इसके चलते सरकार ने प्रदेश में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशासक बना दिया।

पंचायती राज विभाग की ओर से शुक्रवार यानी की आज शाम इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया। दरअसल, प्रदेश की 75 में से 68 जिला पंचायतों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष विराजमान हैं। ऐसे में सरकार के इस निर्णय से उनकी कुर्सी बची रहेगी। क्षेत्र में धाक भी बनी रहेगी। इसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की स्थानीय पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

11 को खत्म हो रहा कार्यकाल

आपको बता दे कि कल 11 जुलाई शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्षों का काम का समय समाप्त हो रहा है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। वहीं इस मामले में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा था। इससे पहले सरकार ने उन्हें प्रशासक बनाने का फैसला लिया है।

अब उत्तर प्रदेश सरकार की नजर ब्लॉक प्रमुखों पर है। प्रदेश के 826 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक की जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अगले सप्ताह उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है, इसलिए उससे पहले नई व्यवस्था लागू किए जाने की संभावना है। इससे पहले सरकार ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू कर चुकी है, हालांकि उस फैसले को लेकर कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।

ये भी पढ़ें : https://globalnews360.com/high-speed-caused-the-accident/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button